दरवाजे पर सो रहे किसान रघुवीर सहनी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

समस्तीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दरवाजे पर सो रहे 50 वर्षीय किसान रघुवीर सहनी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Morwa Murder Case: समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत दरबा पंचायत के अकौना गांव में रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरवाजे पर सो रहे 50 वर्षीय किसान रघुवीर सहनी (पिता स्व. मोती सहनी) की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

नयी कुल्हाड़ी से चेहरे व गर्दन पर ताबड़तोड़ वार

वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने एक भारी और बिल्कुल नयी कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया.

  • क्रूरता की हदें पार: बदमाशों ने सोए अवस्था में रघुवीर के चेहरे और गर्दन पर तीन-चार बार जानलेवा वार किए, जिससे पूरा बिस्तर खून से लाल हो गया.
  • साक्ष्य जब्त: हत्या के बाद कुल्हाड़ी को घर के समीप ही फेंक दिया गया, जिसे फॉरेंसिक टीम ने जब्त कर लिया है.

गाय की रखवाली के लिए 3-4 दिनों से बाहर सो रहे थे मृतक

मृतक पहले पंजाब में काम करते थे और बीते 3 वर्षों से घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर रहे थे.

  • बाहर सोने की वजह: परिजनों के अनुसार, गाय के बच्चा देने के कारण वे बीते तीन-चार दिनों से ही बाहर चौकी पर सो रहे थे.
  • परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: मृतक अपने पीछे पत्नी रामकली देवी और दो बेटों (शिव शंकर व रवि शंकर) को छोड़ गए हैं.

डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना पर डीएसपी बीके मेधावी, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. पूर्व मंत्री बैजनाथ सहनी और पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने भी पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की. डीएसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सरायरंजन: रुपौली पंचायत में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, दामाद पर लगा सनसनीखेज आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >