मुसरीघरारी में वाटर पार्क का किया गया उद्घाटन

मुसरीघरारी नगर पंचायत के हुरहिया गांव में मंगलवार को भव्य वाटर पार्क का उद्घाटन किया गया.

सरायरंजन . मुसरीघरारी नगर पंचायत के हुरहिया गांव में मंगलवार को भव्य वाटर पार्क का उद्घाटन किया गया. इसका विधिवत गंगाधर झा, एसडी गोपाल एवं कुमार कुंदन ने संयुक्त रूप से नारियल एवं फीता काटकर उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस वाटर पार्क के खुलने से लोगों को दूर जाना नहीं पड़ेगा. पहले पटना, मुजफ्फरपुर, दिल्ली आदि जाना पड़ता था. अब बच्चे पार्क में मजे से खेल सकेंगे. इस पार्क में वैक्स स्लाइड, रेन डांस, वे पुल, जिप्लाइड बंजी ट्राइ पुलिंग, रो कोर्स आदि की व्यवस्था की गई है. संचालन शशिधर झा शशि ने किया. मौके पर रंजन कुमार, किरण झा, पूजा कुमारी, सुबोध झा, गणेश राय, चिरंजीवी कुश, विनीता रंजन, श्वेता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >