Samastipur News:बिहार चिकित्सा संघ के पूर्व राज्याध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले बिहार चिकित्सा संघ के पूर्व राज्याध्यक्ष एवं बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष साथी अनूप राम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले बिहार चिकित्सा संघ के पूर्व राज्याध्यक्ष एवं बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष साथी अनूप राम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. विदित हो 23 जनवरी 2026 को पटना स्थित आवास पर उनका निधन हो गया.पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. उनके निधन से कर्मचारी महासंघ को अपूरणीय क्षति हुई है. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मोहम्मद सगीर ने की.श्रद्धांजलि सभा में महासंघ के पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा ,राम सेवक महतो , राम कुमार झा ,वीरेंद्र कुमार सिन्हा, पवन कुमार ,जगदीश कुमार, अशोक कुमार अस्थाना,दिनेश झा, निरंजन कुमार, प्रदीप कुमार, पूजा भारती,सीता राम महतो, देवेन्द्र प्रसाद यादव सहित अनेक साथियों ने अनूप राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इधर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री साथी राजीव रंजन जो अखिल भारतीय राज्य सरकारी महासंघ के 18वें सम्मेलन में भाग लेने शिरडी ( महाराष्ट्र) गए हैं और उनके साथ कुमार उत्कर्ष , अवलेश कुमारी ,रंजना कुमारी, रेखा कुमारी , आवेश कुमारी, विंदु कुमारी भी गए गई हुई हैं. उन्होंने शिरडी से ही श्रद्धांजलि अर्पित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >