Samastipur News:सभा आयोजित कर अपोलो डेंटल में दी गयी श्रद्धांजलि

सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी के निधन पर बुधवार को शहर के चीनी मिल कैंपस स्थित अपोलो डेंटल सभागार में शोकसभा की गयी.

Samastipur News:समस्तीपुर : सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी के निधन पर बुधवार को शहर के चीनी मिल कैंपस स्थित अपोलो डेंटल सभागार में शोकसभा की गयी. अध्यक्षता अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने की. दो मिनट मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. चौधरी का निधन स्वास्थ्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को समस्तीपुर सदैव याद रखेगा. मौके पर डॉ दयानंद कुमार, डॉ अभिलाषा कुमारी, डॉ फारुख आजमी, डॉ प्रभात रंजन, सतीश कुमार, शबनम कुमारी, शिवम कुमार, धर्म देव यादव, संजय सिंह, गोविंद कुमार, काजल कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >