Samastipur news:समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की पकड़ी राह

स्वाभिमान महिला ग्राम संगठन जीविका की ओर से शनिवार को विषहर स्थान बिथान में महिला संवाद किया गया. शुभारंभ बीपीएम हेमंत कुमार ने किया.

Samastipur news:बिथान : प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण व जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एवं सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याण योजना की जानकारी के लिए स्वाभिमान महिला ग्राम संगठन जीविका की ओर से शनिवार को विषहर स्थान बिथान में महिला संवाद किया गया. शुभारंभ बीपीएम हेमंत कुमार ने किया. सीएम प्रीति कुमारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की नींव है. जीविका जैसी संस्थाएं इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है. उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, शिक्षा और स्वरोजगार को अपनाने की प्रेरणा दी. स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून पर संवाद, विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी. सफलता की कहानियां जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किये. बताया कि कैसे उन्होंने समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी. कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास और उद्यमिता पर चर्चा की गयी. महिलाओं को छोटे व्यवसायों, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर संवाद हुआ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों, सीएलएफ प्रतिनिधियों व ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही. मौके पर एसी कुंतल कुमार, सीसी सौरभ कुमार, दिनेश कुमार, एचएनएस मधुमाला कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >