शिक्षक अमित बने आदिवासी विद्यालय के प्राचार्य

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित बहादुरपुर पटोरी निवासी हरिशंकर मिश्रा एवं वीणा देवी के पुत्र डॉ अमित कुमार का चयन आदिवासी कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के प्राचार्य के पद पर हुआ है.

शाहपुर पटोरी : राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित बहादुरपुर पटोरी निवासी हरिशंकर मिश्रा एवं वीणा देवी के पुत्र डॉ अमित कुमार का चयन आदिवासी कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के प्राचार्य के पद पर हुआ है. शिक्षक अमित ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 303 रिक्त पदों में 107 वां रैंक प्राप्त किया है. अमित ने मोहिउद्दीननगर में शिक्षक की नौकरी शुरू करने के बाद जीबी इंटर स्कूल शाहपुर पटोरी में इतिहास के शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे. फिर बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता पाने के बाद इतिहास विषय में उच्चत्तर माध्यमिक शिक्षक के रूप में चयनित होने के बाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवैसिंगपुर में फिलहाल कार्यरत थे. उनकी इस सफलता पर कई शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >