समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कोचिंग जा रही इंटर की छात्रा को ट्रक ने रौंदा,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर जिले में कोचिंग के लिए निकली इंटर की छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-88 जाम कर दिया।

कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा के पास एसएच-88 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर की छात्रा अंजलि कुमारी की मौत हो गई. मृतका पांड पंचायत निवासी उमेश महतो की पुत्री थी. अंजलि रोज की तरह घर से अपनी कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. इस अचानक हुई दुर्घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Samastipur News: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एसएच-88 जाम

छात्रा की मौत से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने सड़क पर उतरकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया और एसएच-88 को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. स्थानीय ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फरार ट्रक चालक की तुरंत गिरफ्तारी और एसएच-88 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम कसने की मांग पर अड़े रहे.

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सड़क सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

इस प्रकार की दुर्घटनाएं स्थानीय क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के उपायों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. एसएच-88 पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण लगातार मासूम जानें जा रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और भारी वाहनों के प्रवेश पर समय सीमा तय की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी स्टेशन: आज का ट्रेनों की समय सारणी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >