सरायरंजन. थाना क्षेत्र के गुढ़मा पूर्वी टोला गांव में महिला एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 को गुढ़मा पूर्वी टोला निवासी विनिता देवी, पति रणजीत कुमार ईश्वर एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. इस संबंध में सरायरंजन थाना में कांड संख्या 173/26 दर्ज किया गया. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने नामजद अभियुक्त गोपाल ईश्वर तथा प्रभास कुमार ईश्वर, दोनों पिता रामानंद ईश्वर, निवासी गुढ़मा पूर्वी टोला, थाना सरायरंजन, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. छापेमारी दल में सरायरंजन थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
सरायरंजन में हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी
सरायरंजन के गुढ़मा गांव में महिला पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network