Samastipur: काल बनकर बरसा मेघ, शादी वाले घर में छाया मातम, एक की मौत

Samastipur News: दलसिंहसराय में आंधी-पानी से पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है. प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

Samastipur News: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में देर रात आई भीषण आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई. पांड पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित दास टोला में तेज हवा के कारण एक तार का पेड़ बिजली तार समेत फूस के घर पर गिर गया. इस हादसे में घर के अंदर सो रहे घाटो सहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के इंद्र सहनी, संदीप सहनी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

बारात की खुशियां मातम में बदली

हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया. मृतक के घर से ही अजय सहनी की बारात बासुदेवपुर, पटोरी जाने वाली थी, लेकिन घटना के बाद शादी का माहौल गम में बदल गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि तेज आंधी के दौरान सभी लोग घर में थे, तभी पेड़ और तार गिरने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इलाके में कई जगह पेड़ गिरने की सूचना है.

समस्तीपुर से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Samastipur: अवैध शुल्क वसूली पर छात्रों ने प्राचार्य को घेरा, आंदोलन की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >