ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर बन रहा टोल प्लाजा, कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

Samastipur Four Lane News: समस्तीपुर के पचभिण्डा में ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर टोल प्लाजा का निर्माण तेजी से चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और रोजगार को नई गति मिलेगी. सड़क किनारे बाजार विकसित होने की भी संभावना है.

समस्तीपुर के मोरवा से मनोज कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Samastipur Four Lane News: मोरवा प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत लड़ुआ पंचायत स्थित पचभिण्डा में ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर टोल प्लाजा का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि टोल प्लाजा शुरू होने के बाद क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी.

युद्धस्तर पर चल रहा निर्माण कार्य

ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से जारी है. पचभिण्डा में प्रस्तावित टोल प्लाजा का निर्माण भी अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. सड़क निर्माण पूरा होने के साथ ही इस क्षेत्र की पहचान एक महत्वपूर्ण यातायात केंद्र के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है.

पर्यटन और सौंदर्यीकरण की भी तैयारी

स्थानीय लोगों के अनुसार टोल प्लाजा के सामने सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण परियोजना विकसित करने की योजना है. इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रस्तावित है. संबंधित अधिकारियों द्वारा कई बार स्थल निरीक्षण भी किया जा चुका है.

सड़क किनारे बसेंगे बाजार, बढ़ेगा रोजगार

पूर्व मुखिया वरुण कुमार सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा चालू होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों का ठहराव यहां होगा. इससे आसपास के क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, वाहन सेवा केंद्र और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि चकलालशाही चौक से टोल प्लाजा तक सैकड़ों दुकानों की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

जल्द हो सकता है सड़क का उद्घाटन

बताया जा रहा है कि ताजपुर से चकलालशाही तक फोरलेन सड़क का अनौपचारिक परिचालन शुरू हो चुका है. निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस सड़क का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा. टोल प्लाजा निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ऊपर यूरिया, नीचे करोड़ों की शराब… ट्रक का तहखाना खुला तो सामने आया तस्करी का बड़ा खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >