रोसड़ा में 19 अगस्त को मनेगी महाकवि आरसी प्रसाद सिंह की जयंती, लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी

रोसड़ा में 19 अगस्त को साहित्य संगम संस्था द्वारा महाकवि आरसी प्रसाद सिंह की जयंती और वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें पुस्तक प्रदर्शनी भी होगी।

 Rosera Sahitya Sangam: साहित्यिक संस्था 'साहित्य संगम, रोसड़ा' की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक सोमवार को सरस्वती विद्या निकेतन परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनिरुद्ध झा 'दिवाकर' ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 19 अगस्त को महावीर चौक स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में महाकवि आरसी प्रसाद सिंह की जयंती एवं संस्था का वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा.

पुस्तक प्रदर्शनी और पुस्तक लोकार्पण होगा मुख्य आकर्षण

संस्था के महासचिव संजीव कुमार सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया:

  • साहित्यकारों का जुटान: समस्तीपुर के अलावा बेगूसराय और खगड़िया के ख्यातिलब्ध कवियों व साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाएगा.
  • पुस्तक प्रदर्शनी: रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के रचनाकारों की उत्कृष्ट कृतियों की भव्य पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी.
  • लोकार्पण व सम्मान: कई नवीन काव्य-कृतियों का लोकार्पण होगा और उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा.

सफलता के लिए उप-समितियों का गठन

समारोह को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं. बैठक में राम स्वरूप सहनी रोसड़ाई, सुरेश कुमार सहनी, मनोज कुमार झा, नक्की समस्तीपुरी, दिनेश्वर दिनेश, संतोष कुमार राय सहित कई साहित्यप्रेमी मौजूद थे. आयोजकों के अनुसार यह आयोजन रोसड़ा की साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा.

ये भी पढ़ें: सावन की दूसरी सोमवारी: थानेश्वर स्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >