Samastipur News:बिना लाइसेंस पंडाल में पूजा करने पर रोक

स्थानीय थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने की.

Samastipur News:शिवाजीनगर : स्थानीय थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने की. बीडीओ श्री सिंह, सीओ वीणा भारती एवं थानाध्यक्ष रबींद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि पूजा के लिए प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही. निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन संपन्न कराना होगा. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने का निर्देश दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी. सीओ ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मौके पर प्रमुख गोबिंद कुमार, पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, शैलेश कुमार, सुलेखा कुमारी, राम कुमार, मुखिया रामचंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, नटवर राय, धर्मेंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार बिरजू, लाटबाबू, राजेश्वर मंडल, श्रवण पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >