Samastipur News:सीएम की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

कर्पूरीग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी.

Samastipur News:समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. कर्पूरीग्राम हाईस्कूल परिसर में हेलीपैड से लेकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में सड़क के दोनों ओर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी तैनात थे. इसके अलावा आसपास भी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे. कुल आठ जोन बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. इस पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा व विधि व्यवस्था के लिए चिन्हित 86 स्थानों पर 116 दंडाधिकारी तैनात थे. वहीं, 130 पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र व लाठी बल के 588 महिला-पुरुष जवान तैनात थे. पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर 19 पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये थे. इसके अलावा सीएम की सुरक्षा में पीएसओ के रूप में दो एसआई स्तरीय पदाधिकारी तैनात थे. सड़क पर जगह-जगह बैरिकैडिंग लगायी गई थी. पुलिस जांच के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने की अनुमति थी. पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह स्वय सुरक्षा की निगरानी करते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >