उजियारपुर व समस्तीपुर से नौ नामांकन

समस्तीपुर सुरक्षित और उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से बुधवार को चार निर्दल सहित नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

समस्तीपुर . लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर समस्तीपुर सुरक्षित और उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से बुधवार को चार निर्दल सहित नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इसमें उजियारपुर से पांच प्रत्याशियों ने तथा समस्तीपुर सुरक्षित से चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. 22 उजियारपुर से निर्दल प्रत्याशी अमरेश राय, आरएसपीआई (एमएल) से चंद्रशेखर राय, निर्दल प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार राय, राकेश कुमार, जागरूकता जनता पार्टी से निक्की झा ने निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी के यहां नामांकन पत्र दाखिल किया है. समस्तीपुर सुरक्षित से वाजिब अधिकार पार्टी से विद्यानंद राम ने, देश जनहित पार्टी से रतन बिहारी ने, निर्दल प्रत्याशी शशिभूषण दास, साथी और आपका फैसला पार्टी से लालबाबू महतो ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी डीके प्रोज्जवल के यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >