Samastipur News:2.48 किलो दही खाकर पहले स्थान पर नवल

मिथिला दुग्ध संघ के परिसर में बुधवार को मिलन समारोह सह दही-चूड़ा प्रीतिभोज का आयोजन किया गया. उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया.

Samastipur News:समस्तीपुर : मिथिला दुग्ध संघ के परिसर में बुधवार को मिलन समारोह सह दही-चूड़ा प्रीतिभोज का आयोजन किया गया. उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया. संबोधित करते हुए डेयरी के प्रबन्ध निदेशक आरके झा ने कहा कि वर्ष 2026 में मकर संक्रान्ति के अवसर पर कुल 9 लाख 41 हजार किलो दही बिक्री की गयी. जबकि 21 लाख लीटर तरल दूध बिक्री की गई. यह संघ विपणन, संग्रहण में नया कीर्तिमान है. उन्होंने समस्तीपुर डेयरी के कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि संघ प्रगति के पथ पर अग्रसर है. अध्यक्ष उमेश राय ने संघ को नई ऊंचाई तक लाया जायेगा. दही-चूड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बंबइया हरलाल के नवल किशोर झा 2.48 किलो दही खा कर रहे. पाउडर प्लांट के रोहित कुमार ने 2.17 किलो ग्राम दही खा कर दूसरे स्थान पर रहे. तीसरे स्थान पर आसीनचक के रविन्द्र राय ने 2.03 किलो दही खा कर रहे. कार्यक्रम में मौके पर निदेशक मंडल के सभी सदस्य सहित डेयरी पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, वितरक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >