Morwa News: एक साथ महिला शिक्षकों की सामूहिक छुट्टी से 128 स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित

समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड में बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों के स्पेशल लीव पर रहने से कई सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित रही. शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टी लेने वाले शिक्षकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है.

Morwa News: मोरवा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में महिला शिक्षकों द्वारा बड़ी संख्या में स्पेशल लीव लेने के कारण बुधवार और गुरुवार को शिक्षण व्यवस्था प्रभावित रही. कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते नियमित कक्षाओं का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ा.

128 विद्यालयों में करीब 1100 शिक्षक कार्यरत

जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में 128 सरकारी विद्यालय संचालित हैं, जहां करीब 1100 शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें 400 से अधिक महिला शिक्षिकाएं हैं. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों ने एक साथ स्पेशल लीव का उपयोग किया, जिसके कारण कई विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति कम रही.

हालांकि, अवकाश लेने वाले शिक्षकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि शिक्षा विभाग की ओर से नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 लागू, जानिए नए नियम

पुरुष शिक्षकों ने संभाली व्यवस्था

विद्यालयों में मौजूद पुरुष शिक्षकों और महिला प्रधानाध्यापकों ने सीमित संसाधनों के बीच विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित कराने का प्रयास किया. कई विद्यालयों में बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया गया, जबकि कुछ जगहों पर नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित रहीं.

अवकाश के कारणों पर अलग-अलग चर्चाएं

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा रही कि लगातार पड़ रही छुट्टियों के बीच कई महिला शिक्षकों ने स्पेशल लीव का उपयोग किया. हालांकि, अवकाश लेने के व्यक्तिगत कारणों की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है और इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

बीईओ से नहीं हो सका संपर्क

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR VERMA

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >