वैनी पुलिस ने 232 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब और बीयर की खेप की जब्त

वैनी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर जब्त की है. हालांकि, पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी फरार होने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Samastipur News: वैनी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआरी वार्ड संख्या-3 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. पुलिस ने विक्की कुमार के भुस्कार में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों की 166.35 लीटर विदेशी शराब और 66 लीटर बीयर जब्त की. हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी फरार हो गया.

Pusa News: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मोहम्मदपुर कोआरी गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान भुस्कार में छिपाकर रखी गई अवैध शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई.

232 लीटर से अधिक शराब और बीयर जब्त

पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की 166.35 लीटर विदेशी शराब और 66 लीटर बीयर जब्त की है. जब्त सभी शराब को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

फरार तस्कर की तलाश में छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि शराब कारोबार में संलिप्त आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subash chandra ku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >