सिमरिया भिंडी पंचायत में स्वच्छता को लेकर बैठक

प्रखंड के सिमरिया भिंडी पंचायत भवन पर स्वच्छता को लेकर बैठक आयोजित की गई .

कल्याणपुर : प्रखंड के सिमरिया भिंडी पंचायत भवन पर स्वच्छता को लेकर बैठक आयोजित की गई .मौके पर उपभोक्ता शुल्क संग्रह को लेकर मुखिया, सरपंच सभी वार्ड सदस्य पंच सभी से शुल्क संग्रह पर बल दिया गया. जिसमें पंचायत स्तरीय कर्मी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका ,डीलर स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे. सभी जनप्रतिनिधि से अनुरोध किया गया कि शुल्क संग्रह के बिना योजना क्रियान्वयन पूर्ण नहीं हो सकता. पंचायत स्तरीय कमी को अनुरोध एवं निर्देशित किया गया की सबसे पहले अपना उपभोक्ता शुल्क दें. इसको लेकर आम जनों को इसके लिए प्रेरित करें. मौके पर उपस्थित कुछ लोगो ने कार्यक्रम से प्रेरित होकर उपभोक्ता शुल्क मौके पर जमा किया. जो पूर्व से नहीं दे रहे थे. मौके पर उपस्थित पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान बढ़ चढ़कर चलाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने का भी अनुरोध किया गया. मौके पर सिमरिया भिंडी पंचायत के मुखिया सरपंच वार्ड सदस्य के साथ-सा द गनमैन व्यक्ति की उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >