Crime news from Samastipur:संदिग्धावस्था में विवाहिता की लाश बरामद

नीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव से विवाहिता की लाश संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है.

Crime news from Samastipur:शाहपुर पटोरी : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव से विवाहिता की लाश संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कुणालचंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता की पहचान दीनानाथ राय की पत्नी संजू कुमारी (25) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि उसकी लाश फंदे से लटका हुआ देखा गया था. घटना को लेकर आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. घटना को लेकर उसके मायके वालों द्वारा समाचार लिखे जाने तक आवेदन नहीं दिया गया था. मृत महिला के मायके वालों ने बताया कि उसे पूर्व से ही प्रताड़ित किया जा रहा था. लाश को फंदे से लटका देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उसके मायके वालों एवं पटोरी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुणालचंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया है कि संजू की शादी 4 वर्ष पूर्व दीनानाथ राय से हुई थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है.

Crime news from Samastipur:अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

सरायरंजन : थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ स्थित ढाई मोड़ से पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की देर शाम 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. वहीं शराब के धंधेबाज भागने में सफल रहे. धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी मनोज सहनी के पुत्र विकास सहनी के रूप में पुलिस ने बतायी है. बता दें कि शनिवार की देर शाम संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ स्थित ढाई मोड़ के निकट एक धंधेबाज झोला में शराब की बोतल लेकर खड़ा है. पुलिस जब सूचना के सत्यापन को लेकर निर्दिष्ट स्थान पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर अपना झोला फेंक कर भाग निकाला. उसकी पहचान बाद में की गई. उसके झोले से 15 बोतलों में 11.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >