कर्मभूमि एक्सप्रेस का बदला नंबर: समस्तीपुर होकर चलने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर ट्रेन नए नंबर से दौड़ेगी

रेलवे ने कर्मभूमि एक्सप्रेस के नंबर में बदलाव किया है। 12 अगस्त से यह ट्रेन नए नंबर के साथ चलेगी। समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Karmabhoomi Express News: रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी और अमृतसर के बीच चलने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर में बदलाव किया है. अब तक 12407 और 12408 नंबर से चलने वाली यह ट्रेन अब 12507 और 12508 नंबर के साथ संचालित होगी. रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. हालांकि, ट्रेन के परिचालन समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कब से लागू होगा नया नंबर?

रेलवे अधिसूचना के अनुसार ट्रेन नंबर में बदलाव निम्नलिखित तिथियों से प्रभावी होगा:

  • 12 अगस्त से: न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस (नया नंबर 12507) लागू होगा.
  • 16 अगस्त से: अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस (नया नंबर 12508) से चलेगी.

कोसी और मिथिला के यात्रियों की पहली पसंद

कर्मभूमि एक्सप्रेस समस्तीपुर होकर गुजरती है और यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है:

  • दिल्ली व अमृतसर का सफर: दिल्ली और पंजाब जाने के लिए कोसी व मिथिलांचल के लोगों के लिए यह ट्रेन बेहद अहम है.
  • समय व ऑक्युपेंसी: समस्तीपुर में दोपहर 3:15 बजे आगमन के कारण यह पहली पसंद है. यह ट्रेन हमेशा 100% से अधिक ऑक्युपेंसी के साथ चलती है, जिससे इसमें कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल रहता है.

ये भी पढ़ें: रोसड़ा में 19 अगस्त को मनेगी महाकवि आरसी प्रसाद सिंह की जयंती, लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >