Samastipur: भीम अखाड़ा अंतरराष्ट्रीय दंगल में करन व जूही विजेता

भीम अखाड़ा के प्रांगण में सर्व कल्याणी मां दुर्गा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता हुई

विभूतिपुर . प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत स्थित दैता पोखर भीम अखाड़ा के प्रांगण में सर्व कल्याणी मां दुर्गा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता हुई. फाइनल मुकाबला में कटिहार के करन पहलवान ने गोरखपुर के गोलू पहलवान को चित कर शील्ड पर कब्जा जमाया. वहीं महिला पहलवान में बेगूसराय की जूही पहलवान ने पटना की धनवंतरी को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया. विजेता एवं उप विजेता महिला एवं पुरुष पहलवान को कमेटी की ओर से भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा, कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ राय, सचिव रंजीत पोद्दार, संयोजक रणवीर कुमार विनोद, कोषाध्यक्ष रंजीत राय, अंजनी कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश झा आदि ने संयुक्त रूप से कप एवं नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया. बता दें कि फाइनल मुकाबला से पूर्व 28 जोड़ी पुरुष एवं छ: जोड़ी महिला पहलवानों की कुश्ती हुई. इसमें नेपाल के सुल्तान पहलवान की कुश्ती आकर्षक रहा. इसके अलावा कानपुर के संतोष पागल, नेपाल के महावीर थापा, प्रयागराज के लक्की, गोपालगंज के नर्सिंग, नेपाल के अमर, गोरखपुर के राजहरण, लक्ष्मण, संतोष, रामप्रवेश, भूरा पहलवान, धीरेंद्र, विकास, शहाबुद्दीन, रितुराज, कुन्दन, दिनेश, सूरज, चन्द्रसेन, दिगंबर, मस्ताना, उत्तम, सोनू, शहाबुद्दीन, एहसान, प्रियंका, साध्वी, आरती आदि पहलवानों की भी कुश्ती हुई. निर्णायक मंडली की भूमिका कमल पहलवान और रामप्रीत पहलवान निभा रहे थे. दर्शकों काे आंखों देखा हाल अमर चौधरी एवं मनोरंजन प्रसाद मिश्र सुना रहे थे. मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रामप्रवेश राय, मंटुन राय, संतोष कुमार, शीलवंत राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >