Samastipur News:जीविका दीदियों को लाभकारी योजनाओं की मिली जानकारी

प्रखंड के परशुराम उच्च माध्यमिक विद्यालय नंदिनी में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के परशुराम उच्च माध्यमिक विद्यालय नंदिनी में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उजाला जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी दर्जनों दीदियों को एलइडी वाहन के माध्यम से खासकर सरकार द्वारा महिलाओं के लिए क्रियान्वित की जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. वहीं इन योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के तौर तरीके बताये गये. इस क्रम में सरकार की ओर से महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे अनेक कार्यों को बताया गया. इस मौके पर बीपीएम विजय मधुकर, लेखापाल अजय कुमार, गुड्डू कुमार, समीर कुमार, कविता देवी, किरण देवी, रीना देवी, सीमा देवी, सुनैना देवी, मंजू देवी, पिंकी देवी, रंजना देवी, माला कुमारी, सीमा देवी, रंजू देवी, पूनम देवी, बबिता कुमारी, सुनीता देवी, निर्मला कुमारी, प्रियंका कुमारी, मुनचुन कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >