ट्रेन से गिरकर युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

बरौनी-समस्तीपुर रेल खंड में भटगामा (अजनौल) स्थित 29-30 नम्बर रेल गुमटी के बीच बुधवार को शाम में ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

दलसिंहसराय, बरौनी-समस्तीपुर रेल खंड में भटगामा (अजनौल) स्थित 29-30 नम्बर रेल गुमटी के बीच बुधवार को शाम में ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. यात्री किस ट्रेन से एवं कैसे गिरा यह स्पष्ट नहीं हो सका है.बाद में अप एवं डाउन लाइन के बीच जख्मी अवस्था में पड़े एक युवक पर किसी ग्रामीण की नजर पड़ी. इसके बाद उसे देखने के लिये रेल लाइन पर लोगों की भीड़ लग गई थी.सूचना पर पहुंची आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने जख्मी को उठाकर इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया.आरपीएफ पोस्ट के एएसआई राजकुमार शर्मा ने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई के लिये दलसिंहसराय पुलिस को शव सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि मृतक की उम्र 25-30 साल रही होगी. जिसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >