रंगदारी नहीं देने पर बाइक पार्ट्स दुकान पर फायरिंग, दहशत का माहौल

बिथान के कुआं रोड स्थित मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर रंगदारी के लिए फायरिंग की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bithan Firing Incident: स्थानीय बाजार के कुआं रोड स्थित 'पंच शक्ति मशीनरीज' नामक मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान पर रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने का गंभीर मामला सामने आया है. दुकान संचालक उमाशंकर महतो ने बिथान थाना में आवेदन देकर दो युवकों पर रंगदारी मांगने और जानलेवा फायरिंग करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

2 लाख की रंगदारी न देने पर की फायरिंग

पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार पूरी घटना इस प्रकार हुई:

  • विवाद व रंगदारी: टेंगराहा निवासी अमन कुमार और मंजेश कुमार दुकान पर आए और पार्ट्स मांगने लगे. इसी दौरान आरोपियों ने दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की.
  • फायरिंग: विरोध करने पर आरोपी चले गए, लेकिन करीब एक घंटे बाद दोबारा लौटकर दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
  • बचाव व अफरातफरी: गोलीबारी से दहशत में आए संचालक व उनके पुत्रों ने घर में छिपकर जान बचाई. घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई.

पुलिस ने खोखा किया बरामद, छापेमारी जारी

सूचना मिलते ही बिथान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है. पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >