विभूतिपुर में परिवार पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र घायल, मंगलसूत्र लूटने का आरोप

विभूतिपुर में एक ही परिवार पर हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों पर सोने के मंगलसूत्र की लूट और पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vibhutipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देसरी रोले पकाही वार्ड संख्या 10 में एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला और लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित राम प्रवेश महतो ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही रामचंद्र महतो, उनके तीन पुत्रों समेत पांच अज्ञात लोगों पर हथियारों से लैस होकर हमला करने का आरोप लगाया गया है.

लोहे की रॉड से पिता पर किया हमला

प्राथमिकी के अनुसार, राम प्रवेश महतो अपने पुत्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के दरवाजे पर मौजूद थे. इसी दौरान रामचंद्र महतो, उनके पुत्र श्रवण कुमार, अमरेश कुमार, अमित कुमार और पांच अज्ञात लोग वहां पहुंचे.

आरोप है कि सभी गालीगलौज करने लगे. विरोध करने पर रामचंद्र महतो के उकसाने पर श्रवण कुमार ने राम प्रवेश महतो के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया. इससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे पर भी हमला

पिता को घायल देख उनका 17 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा. आरोप है कि अमरेश कुमार ने खंती से उसके सिर पर वार कर दिया. इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह भी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा.

महिला को भी जमीन पर पटकने का आरोप

शोर-शराबा सुनकर राम प्रवेश महतो की पत्नी रानी देवी जब बचाने के लिए पहुंचीं, तो प्राथमिकी के अनुसार अमित कुमार ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और घसीटा.

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान रामचंद्र महतो ने रानी देवी के गले से करीब 2.5 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये बतायी गयी है, छीन लिया.

पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी

आरोप है कि ग्रामीणों के मौके पर जुटने के बाद अमित कुमार ने हाथ में पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: दलसिंहसराय में युवा एवं पुस्तकालय दिवस पर संगोष्ठी, मानव निर्माण में पुस्तकालय की भूमिका पर चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >