सिंघिया राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू, पांच प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति

सिंघिया राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) की पढ़ाई 15 जुलाई से विधिवत शुरू हो गई है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने नियमित पठन-पाठन के लिए पांच प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की है. छात्रों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने को लेकर उत्साह का माहौल है.

Samastipur News: सिंघिया स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में 15 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) की कक्षाओं का विधिवत संचालन शुरू हो गया है. महाविद्यालय में नियमित और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), दरभंगा ने विभिन्न विषयों में पांच प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की है.

साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार चलेंगी कक्षाएं

विश्वविद्यालय द्वारा पत्रांक SC/159/26 के तहत प्रतिनियुक्त प्राध्यापक साप्ताहिक आधार पर कक्षाओं का संचालन करेंगे. तय रोस्टर के अनुसार सोमवार को अंग्रेजी, मंगलवार को हिन्दी, बुधवार को राजनीति विज्ञान, गुरुवार को इतिहास, शुक्रवार को अर्थशास्त्र और शनिवार को समाजशास्त्र विषय की एमजेसी, एमआईसी एवं एमडीसी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी.

दो प्राध्यापकों ने दिया योगदान

इसी क्रम में इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रोहित प्रकाश तथा समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रंजन कुमार ने महाविद्यालय पहुंचकर अपना योगदान दिया. अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक-सह-बर्सर डॉ. सुनील कुमार साह ने दोनों प्राध्यापकों का बुके देकर स्वागत किया.

प्राचार्य ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन कुमार ने नवप्रतिनियुक्त प्राध्यापकों को नियमित वर्ग संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि नियमित पठन-पाठन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा.

छात्रों में उत्साह

महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है. विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि शिक्षकों की उपलब्धता से पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित होगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Krishan mohan pathak

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >