Samastipur news:यूआर कॉलेज में विज्ञान, समाज व विकास विषय पर होगा सम्मेलन

बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चौथा बिहार समाज विज्ञान कांग्रेस आगामी 17-18 मई 2025 को स्थानीय यूआर कॉलेज में डीबीकेएन कॉलेज नरहन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा.

Samastipur news:रोसड़ा : बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चौथा बिहार समाज विज्ञान कांग्रेस आगामी 17-18 मई 2025 को स्थानीय यूआर कॉलेज में डीबीकेएन कॉलेज नरहन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा. विषय विज्ञान, समाज और विकास है. दो दिवसीय सम्मेलन की सफलता के मद्देनजर बिहार समाज विज्ञान अकादमी के महासचिव, चतुर्थ समाज विज्ञान कांग्रेस के संयोजक सह यूआर काॅलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय ने बताया कि बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद शांभवी, पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो सीमा प्रसाद, प्रो राकेश कुमार, स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ सतीश कुमार, अतिथि प्राध्यापक डॉ विद्यानंद विद्याता, डॉ अक्ल राम, स्नातकोत्तर उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो सूर्यदेव सिंह और सहायक प्राध्यापक डॉ अफशां बानो को आमंत्रण पत्र और ब्रोशर दिया गया है. पटना विश्वविद्यालय के शोधार्थी और छात्रों से अधिकाधिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है. उद्घाटन सत्र के लिए मुख्यमंत्री और कुलाधिपति सह राज्यपाल, मंत्री को आमंत्रण दिया गया है. मुख्य भाषण के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के बायोटेक्नोलॉजी के सेवानिवृत्त प्रो संतोष के कार, तकनीकी सत्र में मुख्य भाषण के लिए जेएनयू के सेवानिवृत्त प्रो सुबोध नारायण मालाकार, ओडिशा के सेवानिवृत्त प्रो सुधीर चंद्र जेना एवं नई दिल्ली के डॉ अनिल दत्त मिश्रा आदि से सहमति प्राप्त हो गई है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी की अनुमति एवं अग्रेषण से सभी मुख्य, विशिष्ट अतिथि, रिसोर्सपर्सन्स, अध्यक्ष, सह-अध्यक्ष, रेर्पोटियर आदि को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है. सम्मेलन के लिए सारांश,एब्सट्रेक भेजने की तिथि 25 अप्रैल और फूल पेपर भेजने की तिथि 30 अप्रैल तय की गई है. सारांश स्मारिका में प्रकाशित की जायेगी. चयनित आलेखों को निःशुल्क आईएसबीएन नंबर के साथ पुस्तक में प्रकाशित किया जायेगा. प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय ने बताया कि यूआर कॉलेज परिसर में तीन छात्रावास बिहार सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास, पिछड़ा, अति पिछड़ा कल्याण छात्रावास एवं यूजीसी संपोषित महिला छात्रावास स्थित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >