Samastipur News:मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर युवती को किया ब्लैकमेल, पुलिस से शिकायत

जिले के कल्याणपुर इलाके में एक युवती के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है.

Samastipur News: समस्तीपुर: जिले के कल्याणपुर इलाके में एक युवती के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़िता ने गुरुवार को स्थानीय महिला थाना और साइबर थाना में अलग अलग आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2021 में स्कूल में साथ पढ़ने वाले एक युवक के संपर्क में आ गयी. करीब एक साल तक दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे. इसके बाद पिछले तीन साल से उससे कोई संपर्क नहीं था. इधर, जब पीड़िता की शादी तय हो गयी. उसके बाद युवक उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है. उसने कई बार युवक को इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो हटाने का आग्रह भी किया. स्थानीय स्तर पर पुलिस से इसकी शिकायत भी की. इसके बाद आरोपित उसके मोबाइल पर तस्वीर और वीडियो भेजकर 20 लाख रुपये की डिमांड कर रहा है. महिला थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने बताया कि पीड़िता के द्वारा मामला संज्ञान में आया है. आवेदन के आलोक में जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >