Samastipur News:समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की संयुक्त टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार किया. जानकारी अनुसार रात के समय समस्तीपुर स्टेशन पर निगरानी के क्रम में पीके चौधरी, आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर के निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया एवं प्रधान आरक्षी राधेश्याम कुमार, सीआईबी देवशंकर कुमार एवं आरक्षी दीपक कुमार रजक को निगरानी के दौरान एक व्यक्ति प्लेटफार्म 1 पर बरौनी साइड स्थित एफओबी के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला. उसके पास के मोबाइल मिला. जिसका लॉक उसके द्वारा नहीं खोल पाया गया. आरपीएफ टीम द्वारा पूछने पर कुछ स्पष्ट नहीं बता पाया. उसके पेंट की जेब में एक मोबाइल रखे हुए पाया गया. मौके पर मोबाइल निकालने एवं पूछने एवं लॉक खोलने पर लॉक नहीं खोल पाया. मोबाइल आज दिन में किसी व्यक्ति का समस्तीपुर स्टेशन पर चोरी किया जाना बताया. युवक का नाम राज कुमार है. वह बेगूसराय गढ़पुरा का रहने वाला है. उसके पास मेहंदी रंग के मोटरोला कंपनी का एंड्राइड मोबाइल जिसमें सिम नहीं लगा हुआ एवं डिस्प्ले पर लगा एक फोटो जिसमें के व्यक्ति व एक दो पहिया वाहन जिसका पंजीयन संख्या बीआर 11 बीएन 2868 लिखा पाया गया. मोबाइल जब्त किया. गिरफ्तार कर जीआरपी को हैंड ओवर किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
