आरएल महतो कॉलेज में बीएड सत्रारंभ, संजय बने मिस्टर फ्रेशर और निशा मिस फ्रेशर

आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2026-28 का भव्य शुभारंभ। क्विज प्रतियोगिता में संजय और निशा को मिस्टर और मिस फ्रेशर चुना गया।

बीएड सत्रारंभ समारोह:  रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं के लिए सत्रारंभ समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षुओं ने नए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर तथा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया. मंच संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार गिरी ने दिया.

शिक्षक बनने के लिए डिग्री ही नहीं, निरंतर सीखना और अनुशासन जरूरी: निदेशक

समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि शिक्षण कार्य सिर्फ डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए निरंतर सीखने, अनुशासन और सकारात्मक सोच की जरूरत होती है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अपनी क्षमता निखारने के लिए प्रेरित किया:

  • प्राचार्य का संदेश: प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है. प्रशिक्षुओं को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक समझ को अपनाना चाहिए.
  • पाठ्यक्रम की जानकारी: सहायक प्राध्यापक केशव कुमार चौधरी ने दो वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, गतिविधियों और इंटर्नशिप के नियमों से सभी को अवगत कराया.

संजय मिस्टर फ्रेशर और निशा चुनी गईं मिस फ्रेशर

कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता और प्रस्तुति के आधार पर संजय कुमार दिवाकर को 'मिस्टर फ्रेशर' तथा निशा कुमारी को 'मिस फ्रेशर' का खिताब दिया गया. दोनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह में प्रशिक्षु सृष्टि कुमारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं खुशबू, राखी, अमीषा, सिल्की और सृष्टि ने स्वागत गीत गाए. इसके अतिरिक्त मनीष, अंकिता, पूजा, हिमांशु, शुभांगी समेत कई छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. इस मौके पर अर्चना पंकज, मो. इमामुद्दीन, उमा शंकर चंदन, पवन कुमार, डॉ. आदित्य राज, प्राची अग्रवाल, दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना में बड़ा बदलाव: पटना व राजगीर के आधुनिक खेल परिसर घूमेंगे बिहार के स्कूली बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >