पंचायतों में शिविर लगाकर सुनी जाएंगी समस्याएं: बंगरहट्टा और वारी में लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने लिया जायजा

सिंघिया प्रखंड में सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बीडीओ विवेक रंजन ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।

Panchayat Sahyog Shivir: सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड प्रशासन पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' आयोजित करने जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड की दो पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा. शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने दोनों चिन्हित स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया. उन्होंने सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सूचना पट्ट लगाने के सख्त निर्देश दिए.

शिविरों का समय और स्थान

प्रखंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहयोग शिविर दो पालियों में आयोजित होगा:

  • पहली पाली: ग्राम पंचायत राज बंगरहट्टा के पंचायत सरकार भवन में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक.
  • दूसरी पाली: ग्राम पंचायत राज वारी के मध्य विद्यालय प्रांगण में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक.

इन समस्याओं की होगी ऑन-स्पॉट सुनवाई

बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि शिविर में सभी प्रमुख विभागों के काउंटर लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे:

  • राशन कार्ड में नाम जोड़ने व काटने संबंधी मामले.
  • वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन योजनाएं.
  • प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व दाखिल-खारिज और नल-जल योजना.
  • मनरेगा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं.

प्रशासन द्वारा माइकिंग कराकर ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान कराएं.

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य उप केंद्र का भूमि पूजन: जर्जर भवन से मिलेगी मुक्ति, बनेगा नया भवन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >