Samastipur news:समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

समाजसेवी राजू सहनी को असम के गुवाहाटी में बिहू समिति के द्वारा उत्कृष्ट समाजिक कार्य के लिए बुकलेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है.

Samastipur news:समस्तीपुर: जिले के उजियापुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव के युवा समाजसेवी राजू सहनी को असम के गुवाहाटी में बिहू समिति के द्वारा उत्कृष्ट समाजिक कार्य के लिए बुकलेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुवाहाटी के स्थानीय सांसद कुईन ओझा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. उनके इस सम्मान से स्थानीय समाजिक कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है. भगवानपुर कमला गांव के सरपंच जयराम सहनी ने बताया कि समाजसेवी राजू सहनी का समाजिक कार्यों में काफी रुची है. वह स्थानीय जरुरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर हैं. हाहली में इलाके में दर्जनों अग्नि पीड़ित व दुर्घटना के शिकार जरुरतमंद लोगों के घर जाकर जरुरत के सामान उपलब्ध कराया. उनके इस कार्य की लोग सराहना करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >