समस्तीपुर: SBI से 19 लाख का लोन लेकर गबन करने वाला भगोड़ा गिरफ्तार, 4 साल से था फरार

समस्तीपुर में 4 साल पुराने 19 लाख के SBI लोन गबन मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था.

Samastipur Bank Loan Fraud:  नगर थाना पुलिस ने सोमवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साल पुराने बैंक लोन गबन मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर का रहने वाला आशुतोष कुमार (पिता- विश्वनाथ ठाकुर) है.

19 लाख से अधिक का लिया था लोन

आरोपी ने एसबीआई (SBI) की काशीपुर शाखा से प्रिंटिंग प्रेस व्यवसाय के नाम पर लोन लिया था. आरोप है कि लोन की राशि लेने के बाद उसने समय पर किस्तें नहीं चुकाईं और बैंक की रकम का गबन कर फरार हो गया.

मामले से जुड़े मुख्य तथ्य:

  • कुल स्वीकृत लोन राशि: ₹19,28,500.
  • वर्तमान में बकाया राशि: ₹20,06,361.
  • कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ एसबीआई काशीपुर शाखा प्रबंधक के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

इश्तेहार के बाद भी चल रहा था फरार

पुलिस के अनुसार, आरोपी आशुतोष लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. न्यायालय के आदेश पर उसके घर इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी थी. सोमवार को जैसे ही उसके समस्तीपुर शहर में होने की पक्की खबर मिली, नगर थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर उसे दबोच लिया.

ये भी पढ़ें: दरवाजे पर सो रहे किसान रघुवीर सहनी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >