समस्तीपुर : जिले में शनिवार को सुबह सैकड़ों लैंडलाइन कनेक्शन सेवा एकाएक बंद हो गयी. मुख्य दूरसंचार केंद्र के सीडॉट केंद्र में गड़बड़ी होने के कारण लैंडलाइन सेवा ट्रिप कर गयी. इसके साथ ही विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय से लेकर आम लोगों तक के टेलीफोन पूरी तरह डेड हो गये. लगभग एक घंटा तक लैंडलाइन पर कॉल सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी थी. जिला दूरसंचार केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही दूरभाष केंद्र 10 बजे खुला.
लैंडलाइन सेवा ठप सी-डॉट केंद्र में गड़बड़ी
समस्तीपुर : जिले में शनिवार को सुबह सैकड़ों लैंडलाइन कनेक्शन सेवा एकाएक बंद हो गयी. मुख्य दूरसंचार केंद्र के सीडॉट केंद्र में गड़बड़ी होने के कारण लैंडलाइन सेवा ट्रिप कर गयी. इसके साथ ही विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय से लेकर आम लोगों तक के टेलीफोन पूरी तरह डेड हो गये. लगभग एक घंटा तक लैंडलाइन पर […]

दूरसंचार केंद्र के जेनेरेटर ने धोखा दे दिया. कुछ देर तो सीडॉट केंद्र को बैकअप पर चलाया गया. मगर, 10 से 1 5 मिनट के बाद सीडॉट ट्रिप कर गया. इससे अधिकांश लैंडलाइन कनेक्शन ने दम तोड़ दिया. मौके पर विद्युत विंग के इंजीनियरों के पहुंचने के बाद सीडॉट में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी. तब जाकर इन टेलीफोन कनेक्शन ने काम करना शुरू किया. इस बाबत जिला दूरसंचार केंद्र के टीडीएम जेएम टिर्की ने कहा कि सीडॉट ट्रिप करने के कारण थोड़े समय के लिए दूरभाष सेवा ठप हो गयी थी.
खालिसपुर बीटीएस में आयी कार्ड की गड़बड़ी : खालिसपुर व खजैटिया बीटीएस में
तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण इन बीटीएस से जुड़े सैकड़ों बीएसएनएल उपभोक्ताओं को नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.
इस बाबत दूरसंचार केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार खालिसपुर बीटीएस में बिजली गिरने के कारण यहां के कार्ड जल चुका है. वहीं खजैटिया बीटीएस में तकनीकी समस्या आने के कारण यह कार्य नहीं कर रहा है. खालिसपुर बीटीएस को ठीक होने में दो से चार दिनों तक का वक्त लग सकता है.