खुद रच डाली अपहरण की साजिश

समस्तीपुर : प्रेमिका पर खर्च के लिए राशि कम पड़ने लगी, तो एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. युवक प्रेमिका के साथ शहर के काशीपुर मोहल्ला में बंद होकर घर वालों से 50 हजार की फिरौती मांगने लगा. घरवालों ने उसके एकाउंट में 20 हजार रुपये भी डाल दिये. अभय ने […]

समस्तीपुर : प्रेमिका पर खर्च के लिए राशि कम पड़ने लगी, तो एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. युवक प्रेमिका के साथ शहर के काशीपुर मोहल्ला में बंद होकर घर वालों से 50 हजार की फिरौती मांगने लगा. घरवालों ने उसके एकाउंट में 20 हजार रुपये भी डाल दिये. अभय ने शहर के एक एटीएम से दस हजार रुपये भी निकाल लिया था.

इसी दौरान दाल में काला देख पुलिस ने ताना-बाना बुन उसे लक्की मोबाइल नंबर का गिफ्ट देने के बहाने बरामद कर लिया. छापेमारी के दौरान मुजफ्फरपुर की सकरा व नगर पुलिस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि सकरा के अभय करण नामक युवक गत 30 मई को सकरा से गुम हो गया था. वह खुद के नंबर से एसएमएस द्वारा 50 हजार रुपये बतौर फिरौती मांग रहा था. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर सकरा पुलिस समस्तीपुर पहुंची थी. पुलिस अभय की प्रेमिका के नंबर पर यह कहते हुए कहा कि आपका नंबर लक्की है. कंपनी आपको गिफ्ट देना चाहती है.

इस पर अभय की प्रेमिका ने कहा, वह अपने भाई को भेज रही है. गिफ्ट लेने अभय पहुंचा, तो पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया. छापेमारी में नगर पुलिस के दारोगा शहबाज आलम, जमादार सुनीता आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >