जंकशन से युवक का अपहरण, एफआइआर

समस्तीपुर : न्यूजलपाईगुड़ी से लालगढ़ जा रही अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने के विवाद के बाद स्थानीय स्टेशन से असम के एक यात्री का अपहरण कर लिया गया. इस मामले में गुरुवार देर शाम गायब यात्री के बहनोई सगीर अहमद भट् ने जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले […]

समस्तीपुर : न्यूजलपाईगुड़ी से लालगढ़ जा रही अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने के विवाद के बाद स्थानीय स्टेशन से असम के एक यात्री का अपहरण कर लिया गया. इस मामले में गुरुवार देर शाम गायब यात्री के बहनोई सगीर अहमद भट् ने जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि असम के कचहार के रहने वाले अब्दुलबारी बरबुईया का पुत्र अब्दुल हक बरबुईया गत 25 मई को अवध आसाम एक्सप्रेस से श्रीनगर जा रहा था. प्राथमिकी में आरोप है कि समस्तीपुर स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी, तो जेनरल बोगी में बैठने को लेकर उसका विवाद कुछ स्थानीय यात्रियों से हो गयी. विवाद के बाद वह डर से स्थानीय स्टेशन पर उतर गया. इस दौरान वह 28 मई तक अपने बहनोई सगीर से मोबाइल पर बातचीत करता रहा. वह फोन करने के दौरान कहता था उसे डर लग रहा है यहां से बचा कर ले चलिए.

28 मई के बाद से उसका फोन बंद है. सगीर ने प्राथमिकी में आशंका जतायी है कि सीट पर बैठने के विवाद में उनके साले का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है. जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. गायब यात्री के मोबाइल का टावर लोकेशन स्टेशन के आसपास का मिला है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. समाचार प्रेषण तक यात्री बरामद नहीं हो पाया था.

श्रीनगर जा रहा था युवक
अवध-असम एक्सप्रेस में स्थानीय स्टेशन पर 25 मई को बैठने को लेकर हुआ था विवाद
असम के कचहार से जीजा के यहां श्रीनगर जा रहा था युवक, 28 मई को जीजा से आखिरी बार की
थी फोन पर बातचीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >