खुली खिड़की व दरवाजेवाले कॉलेज से निकला स्टेट टॉपर

शिवाजीनगर से पूरी की मैट्रिक की पढ़ाई, गिरिडीह जिले के सरिया का रहनेवाला है गणेश समस्तीपुर : जिले में इंटरमीडिएट आर्ट्स का परिणाम चौंकाने वाला रहा. रामनंदन सिंह जगदीप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय चकहबीब का छात्र गणेश कुमार स्टेट टॉपर हुआ है. यह बात अलग है कि वह यहां से सैकड़ों किलोमीटर दूर गिरिडीह जिला […]

शिवाजीनगर से पूरी की मैट्रिक की पढ़ाई, गिरिडीह जिले के सरिया का रहनेवाला है गणेश
समस्तीपुर : जिले में इंटरमीडिएट आर्ट्स का परिणाम चौंकाने वाला रहा. रामनंदन सिंह जगदीप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय चकहबीब का छात्र गणेश कुमार स्टेट टॉपर हुआ है. यह बात अलग है कि वह यहां से सैकड़ों किलोमीटर दूर गिरिडीह जिला के सरिया का रहने वाला है.
उसने इतनी दूरी तय कर यहां पढ़ाई की. खुद के साथ कॉलेज और इस जिला के लिए भी नयी इबारत लिख गया. महज कुछ वर्ष पहले ही इस काॅलेज को बिहार बोर्ड से मान्यता मिली है. 18 शिक्षकों वाले इस कॉलेज में आठ कमरे उपलब्ध हैं. इसी में लाइब्रेरी, लैब, कार्यालय कक्ष शामिल हैं. भले अभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी इस काॅलेज के पास बाकी है, लेकिन शैक्षणिक परिणाम उन काॅलेज को सीख दे रहा है. इनके पास पहले से सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इनके बच्चे शायद ही कभी स्टेट स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हो. स्टेट टापर गणेश का विषय गृहविज्ञान, म्यूजिक, मनोविज्ञान, हिंदी व एनआरबी व अंग्रेजी है.
संस्थापक सचिव जवाहर प्रसाद सिंह कहते हैं कि छात्र इतनी दूरी से आकर यहां नामांकन कराया. समस्तीपुर में किराये का मकान लेकर यहां नियमित रूप से पढ़ाई की है. उसकी प्रतिभा पहले से झलक रही थी. यह अब सामने आया है, लेकिन जब इस छात्र संपर्क के साधन उपब्ध कराने की बात कही गयी, तो वे भी तत्काल कन्नी काट गये. यहां यह भी बताने योग्य बात है कि गणेश ने मैट्रिक की परीक्षा इसी जिले के शिवाजीनगर उच्च विद्यालय से पास किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >