बिहार : समस्तीपुर में ट्रक ने डीजे साउंड वाहन में टक्कर मारी, 2 की मौत

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में बीते देर रात्रि एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे खड़े एक डीजे साउंड वाहन में टक्कर मार देने से वाहन पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने आज बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग […]

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में बीते देर रात्रि एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे खड़े एक डीजे साउंड वाहन में टक्कर मार देने से वाहन पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने आज बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर हुए इस हादसे में मरने वालों में उजियारपुर थाना अन्तर्गत बेलारी गांव निवासी सरोज कुमार शर्मा (30) तथा समस्तीपुर थाना अंतर्गत दुलखी गांव निवासी गणेश ठाकुर (25) शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया. पुलिस ने दोनाें शवो को पोर्स्टमाटम के लिए समस्तीपुर जिला सदर अस्पताल भेज दिया.

लोजपा सांसद रामा सिंह के इकलौते पुत्र का अंतिम संस्‍कार, CM नीतीश ने जताया शोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >