30 को बंद रहेंगी जिले की सभी दवा दुकानें

समस्तीपुर : 30 मई को जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. इस आशय का फैसला समस्तीपुर डिस्ट्रीक्ट कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने लिया है.एआईओसीडी के आहृवान पर एक दिन संपूर्ण भारत में दवा बिक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है. इसकी जानकारी समस्तीपुर के जिलाधिकारी को भी एसोसिएशन की ओर से […]

समस्तीपुर : 30 मई को जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. इस आशय का फैसला समस्तीपुर डिस्ट्रीक्ट कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने लिया है.एआईओसीडी के आहृवान पर एक दिन संपूर्ण भारत में दवा बिक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है. इसकी जानकारी समस्तीपुर के जिलाधिकारी को भी एसोसिएशन की ओर से दी गयी है. एसोसिएशन के सचिव कृष्ण कुमार मिश्र एवं अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि संपूर्ण भारत के दवा बिक्रेताओं की अखिल भारतीय संस्था ऑल इंडिया आर्गेनाईजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने दवा व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर एक दिन दुकान बंद रखने का फैसला लिया है.

एसोसिएशन की मांगों में वर्तमान समय में दवा दुकानों में फामाशिष्टों की अनिवार्यता एवं व्यवहारिक नीति अपनाते हुए इसका उचित समाधान करने, ऑनलाइन सेल्स और मेडिसीन बंद किये जाने, बिना आधारिक संरचना को विकास किये हुए दवा व्यापार में ई पोर्टल नीति लागू नहीं किये जाने, दवाओं के मूल्य निर्धारण एवं बिक्री के संबंध में केन्द्रीय कानून में होने वाले संशोधन में आम जनता के साथ साथ कैमिस्टों का भी ख्याल रखने एवं दवा व्यापार से संबंधित पुराने एवं जटिल केन्द्रीय कानून में वर्तमान समय के अनुसार संशोधन करने की मांग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >