जिले के सरायरंजन थाने के खालिसपुर गांव की घटना

जमीन विवाद में मारपीट, पीड़िता पहुंची महिला हेल्पलाइन समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल महिला ने गुरुवार को महिला हेल्पलाइन पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी. वहीं पिड़ित महिला ने थाना पर मामला नहीं दर्ज करने की भी शिकायत की है. पीड़िता द्रोपदी देवी ने बताया कि विगत कई सालों से वह […]

जमीन विवाद में मारपीट, पीड़िता पहुंची महिला हेल्पलाइन

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल महिला ने गुरुवार को महिला हेल्पलाइन पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी. वहीं पिड़ित महिला ने थाना पर मामला नहीं दर्ज करने की भी शिकायत की है. पीड़िता द्रोपदी देवी ने बताया कि विगत कई सालों से वह लुधियाना में पति के साथ रहकर काम कर रही थी. इस बीच बच्चों के भरण पोषण नहीं होने के कारण वह पति के साथ वापस ससुराल चली आयी. इस बीच दो भाइयों में बंटवारा भी हो गया.
वहीं बंटवारा को लेकर 17 मई की रात उनके देवर ने उनके साथ मारपीट की. इसके बाद इलाज के लिये उसे पीएचसी में भर्त्ती करा दिया गया. वहीं 23 मई को एक बार फिर उनसे मारपीट की गयी. जिसमें वह और उनके पति दोनों घायल हो गये. इस बाबत महिला हेल्पलाइन की ओर से जिला समन्वयक ज्योति अर्चना ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >