साली से छेड़खानी पर जीजा ने लिया खौफनाक बदला, आरोपित युवक के साथ...

समस्तीपुर : वैनी ओपी क्षेत्र के चकले वैनी में अपनी साली से छेड़खानी करने वाले युवक की जीजा ने सहयोगियों के साथ मिलकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जख्मी युवक को परिजन ताजपुर रेफरल अस्पताल से गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल भेजा गया,वहांस दरभंगा भेजा गया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. युवक […]

समस्तीपुर : वैनी ओपी क्षेत्र के चकले वैनी में अपनी साली से छेड़खानी करने वाले युवक की जीजा ने सहयोगियों के साथ मिलकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जख्मी युवक को परिजन ताजपुर रेफरल अस्पताल से गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल भेजा गया,वहांस दरभंगा भेजा गया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. युवक की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह वैनी समस्तीपुर लिंक रोड को शव के साथ जाम कर दिया. मौके पर पहुंची वैनी पुलिस को जब ग्रामीण आरोपी का घर दिखाने ले गये तो आरोपियों ने ग्रामीणों और पुलिस पर हमला बोल दिया. इसमें एक बच्ची समेत तीन लोग जख्मी हो गये.

सड़क जाम

पुलिस ने आरोपी सत्यप्रकाश को गिरफतार कर लिया है. जबकि ग्रामीणों ने आरोपी के पिता को बंधक बना लिया. इसकी सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे सदर डीएसपी तनवीर अहमद ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी के पिता को मुक्त करा ताजपुर थाना ले आयी. आक्रोशित ग्रामीण सत्यप्रकाश को सौंपने की मांग पर अड़े है. समाचार प्रेषण तक जाम समाप्त नहीं हो सका है. घटनास्थल पर तनाव को देखते हुये ताजपुर, पूसा और वैनी ओपी की पुलिस कैंप कर रही है.

छेड़खानी का मामला

घटना के संबंध में बताया गया है कि चकले वैनी निवासी सत्यप्रकाश की साली उसके घर आयी हुई थी. 20 मई को गांव के ही संतोष चौधरी नामक युवक ने उसके साथछेड़खानी की. इससे आक्रोशित होकर सत्यप्रकाशने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर कुबौली चौक के समीप संतोष की पिटाई कर दी थी. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया. सूचना पर पहुंची वैनी ओपी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इसी क्रम में कुछ ग्रामीण पुलिस को आरोपी का घर दिखाने ले गये. जैसे ही पुलिस आरोपी सत्यप्रकाश के घर के समीप पहुंची. आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ ग्रामीण और पुलिस पर हमला कर दिया. इसमें दिनेश सहनी, गणोश सहनी और सुनीता कुमारी जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

इस घटनासे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपी के पिता रामनरेश चौधरी को बंधक बना लिया. डीएसपी सदर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी के पिता को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त करा ताजपुर थाना ले आयी. शव के साथ सड़क जाम कर रहे ग्रामीण आरोपी सत्यप्रकाश को सौंपने की मांग कर रहे है. तनाव को देखते हुए मुख्यालय से पुलिस बल को भेजा गया है. वही आसपास के थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >