समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर घाट के पास शनिवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार व ऑटो में टक्कर मार दी. इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये.
सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. मृतक की पहचान दरभंगा एफसीआइ के मैनेजर भूपेंद्र नारायण व सहायक पिंकु कुमार के रूप में की गयी है. दोनों पटना सिटी के रहनेवाले थे. दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर दरभंगा से पटना जा रहे थे. घायलों की पहचान कल्याणपुर
ट्रक ने बाइक
प्रखंड की कुढ़वा पंचायत के सचिव रामचरण राय,कल्याणपुर गोपालपुर के मो इदरीश व कल्याणपुर के ही बाबोपुर के प्रेमपंडित की पत्नी सुखली देवी के रूप में की गयी है. तीनों ऑटो पर सवार थे. घटना के कारण समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. हालांकि बाद में पुलिस पदाधिकारियों के प्रयास से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हुआ. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर एफसीआइ का अनाज लोड था.
घटना के संबंध में बताया गया है कि एफसीआइ गोदाम से एक ट्रक अनाज लेकर निकला था. मथुरापुर घाट के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया. पहले ट्रक ने दरभंगा की ओर से आ रहे बाइक सवार एफसीआइ दरभंगा के मैनेजर भूपेंद्र नारायण व पिंकु को रौंदते हुए ऑटो में जोर से ठोकर मारी, जिससे मौके पर ही दोनों एफसीआइ कर्मी की मौत हो गयी.
वहीं ऑटो सवार पंचायत सचिव रामचरण राय,मो इदरीश व सुखली देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने ऑटो के अंदर फंसे तीनों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण दुर्घटना हुई है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहन को जब्त कर लिया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
दरभंगा एफसीआइ के मैनेजर व सहायक के रूप में हुई मृतक की पहचान
तीनों घायलों को गंभीर स्थिति में भेजा गया पीएमसीएच
ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह
से हुई घटना
