वृद्ध की मौत, तीन जख्मी

दुर्घटना. सातनपुर में ट्रक से टकरायी ऑल्टो कार उजियारपुर : थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 28 स्थित सातनपुर पीर स्थान के समीप बुधवार की अहले सुबह ऑल्टो कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दी. इससे ऑल्टो पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके […]

दुर्घटना. सातनपुर में ट्रक से टकरायी ऑल्टो कार

उजियारपुर : थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 28 स्थित सातनपुर पीर स्थान के समीप बुधवार की अहले सुबह ऑल्टो कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दी. इससे ऑल्टो पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस क्रम में एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गयी.
मृतक विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई गांव निवासी संत लाल महतो (70) है, जबकि घायलों में अमरजीत कुमार, इसकी पत्नी ज्योति कुमारी व पुत्री प्रियंका (2) शामिल हैं. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो को जब्त कर लिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि किसी सत्संग में भाग लेने के लिए संतलाल महतो अपने परिवार के साथ समस्तीपुर आ रहा था. इसी क्रम में घटना स्थल के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पहले से खड़े ट्रक से जा टकरायी. इस घटना में वाहन पर सवार सभी लोग घायल हो गये. समस्तीपुर ले जाने के दौरान संतलाल ने दमतोड़ दिया.
ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत : उजियारपुर : समस्तीपुर उजियारपुर रेलखंड के बेलारी गांव के 49 नंबर रेलवे गुमटी के समीप किसी ट्रेन से कटकर एक अधेड़ (50)की मौत हो गयी. बताया गया है कि बुधवार की सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकले ग्रामीणों की नजर रेल ट्रैक पर क्षत विक्षत शव पर पड़ी. मुखिया राम किशोर महतो ने बताया कि मृतक की
पहचान नहीं हो सकी है. ग्रामीणों का अनुमान है कि मंगलवार की रात ही यह घटना हुई है.
अब तब चार की जान चुकी है : एनएच 28 पर सातनपुर के निकट खड़े ट्रक अब तक चार राहगीरों की जान ले चुका है. बावजूद पुलिस इस वाहन को यहां से हटवाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है. बता दें कि बुधवार को संत लाल महतो की मौत इसी खड़े ट्रक में कार के टकराने से हो गयी. इससे पूर्व रविवार की रात बाइक सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया निवासी महेश कुमार राय, सरायरंजन थाना क्षेत्र के विकास कुमार व कल्याणपुर मुक्तापुर जूट मिल निवासी दीपक कुमार सिंह की जान जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >