दक्षिण भारत टूर के लिए 20 को खुलेगी स्पेशल ट्रेन
समस्तीपुर : दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन को इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है. आइआरसीटीसी 20 मार्च को दरभंगा से आस्था सर्किट स्पेशन ट्रेन चलाने जा रही है. इस ट्रेन से 10192 रुपये में एक यात्री 11 दिनों की यात्रा कर सकेगा. यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था फ्री होगी. ट्रेन दरभंगा […]
समस्तीपुर : दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन को इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है. आइआरसीटीसी 20 मार्च को दरभंगा से आस्था सर्किट स्पेशन ट्रेन चलाने जा रही है. इस ट्रेन से 10192 रुपये में एक यात्री 11 दिनों की यात्रा कर सकेगा. यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था फ्री होगी. ट्रेन दरभंगा से खुल कर समस्तीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, आसनसोल व भुवनेश्वर होते हुए तिरूपति बालाजी, मदुरई मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर,
कन्याकुमारी में कन्याकुमारी टेंपल व विवेकानंद रॉक और त्रिवेंद्रम पद्ममनास्वामी टेंपल का दर्शन करायेगी. यह जानकारी देते हुए आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएस करीम ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन की सभी बोगियां स्लीपर क्लास की होंगी. 20 मार्च को ट्रेन खुलेगी
दक्षिण भारत टूर
और उपरोक्त स्थलों का दर्शन कराते हुए दस रात व 11 दिनों में 30 मार्च को वापस लौट आयेगी. यात्री टिकट बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी के अधिकृत
दक्षिण भारत टूर
एजेंट, आइआरसीटीसी रा वेबसाइट से भी ऑनलाइन बुक करा सकते हैं.
ट्रेन में शाकाहारी भोजन की होगी व्यवस्था
आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों के लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गयी है. भोजन में लहसुन व प्याज का उपयोग नहीं होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन आइआरसीटीसी के 80 कर्मी साथ चलेंगे. खानपान के अलावा सुरक्षा व मेडिकल टीम आदि भी होगी.
बस की होगी व्यवस्था
क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि स्टेशन से पर्यटक स्थल तक जाने के लिए बस की व्यवस्था की गयी है. रात्रि विश्रम के लिए जगह-जगह धर्मशाला की व्यवस्था की गयी है. हर कोच में एक सुरक्षा गार्ड व टूर एस्कार्ट उपलब्ध रहेंगे, जो जरूरत पड़ने पर यात्रियों को मदद पहुंचाएंगे.
11 दिनों की यात्रा के
लिए किराया होगा 10192 रुपये
भोजन व पानी फ्री, पांच साल तक के बच्चे मुफ्त में करेंगे सैर
तिरूपति बालाजी व मीनाक्षी मंदिर आदि जगहों का होगा दर्शन