शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : शादी का झांसा देकर दो युवकों ने महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला तब सामने आया जब पुलिस ने छापेमारी कर उसे मोहनपुर थाने के माधोपुर सरारी गांव से बरामद किया इस संबंध में पीड़िता के पति ने पटोरी थाने में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज […]

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : शादी का झांसा देकर दो युवकों ने महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला तब सामने आया जब पुलिस ने छापेमारी कर उसे मोहनपुर थाने के माधोपुर सरारी गांव से

बरामद किया इस संबंध में पीड़िता के पति ने पटोरी थाने में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार बरामदगी के बाद वापस लौटी महिला ने अपने पति को आपबीती सुनायी. कहा कि गांव के ही अजय कुमार और अच्छे कुमार राय ने उसे शादी का झांसा देकर घर से बुलाया
शादी का झांसा
इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया. बाद में दोनों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये. शनिवार की रात पटोरी पुलिस ने मोहनपुर थाने के सहयोग से माधोपुर सरारी गांव में छापेमारी की. पुलिस की भनक लगते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गये. पुलिस महिला को बरामद कर वापस थाने ले आयी. स्थानीय थानाध्यक्ष बीएन मेहता का कहना है कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इस मामले में आरोपित युवकों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
गांव के ही दो युवकों को किया गया आरोपित
पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >