दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड की एक मार्च से होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर परीक्षा की आवश्यक तैयारी तेज कर दी गयी है़ परीक्षा को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में कुल 12 केंद्र बिहार बोर्ड ने बनाये हैं. इन केंद्रों पर परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों के नेतृत्व में तैयारी अंतिम चरण में है़
12 केंद्रों पर होगी मैट्रिक की परीक्षा
दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड की एक मार्च से होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर परीक्षा की आवश्यक तैयारी तेज कर दी गयी है़ परीक्षा को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में कुल 12 केंद्र बिहार बोर्ड ने बनाये हैं. इन केंद्रों पर परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों के नेतृत्व में तैयारी अंतिम चरण में है़ […]

इसको लेकर शनिवार को एसडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों की आवश्यक बैठक हुई़ इसमें उन्हें समुचित दिशाझ्रनिर्देश भी दिये गये हैं.
जानकारी के मुताबिक उक्त 12 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 17,550 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनमें सात केंद्रों पर 8973 छात्र व पांच केंद्रों पर 8577 छात्रा भाग लेंगे. इनमें छत्रधारी इंटर स्कूल में 1245 छात्रा, संत जोसेफ पब्लिक स्कूल उत्तर में 2350 छात्रा संत जोसेफ पब्लिक स्कूल दक्षिण में 2690 छात्रा, कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय में 1171 छात्रा, गर्ल्स हाई स्कूल में 1121 छात्रा जबकि लोटस वैली स्कूल में 1641 छात्र, राष्ट्रीय मध्य विद्यालय दलसिंहसराय में 813 छात्र, आऱ बी़ कॉलेज में 2485 छात्र, सक्सेस मिशन स्कूल में 1202 छात्र, धनपत प्रिया मध्य विद्यालय में 1183 छात्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पगड़ा में 749 छात्र व राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में 900 छात्रों के लिये परीक्षा केंद्र बनाया गया है़