कीर्ति अध्यक्ष, वीरेंद्र बने सचिव

चुनाव. बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न समस्तीपुर : बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से हो गया. इसके तहत मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति को निर्विरोध संगठन का अध्यक्ष व जमादार वीरेंद्र कुमार सिंह को दूसरी बार निर्विरोध सचिव चुन लिया गया. इसके अलावा उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री का भी […]

चुनाव. बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

समस्तीपुर : बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से हो गया. इसके तहत मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति को निर्विरोध संगठन का अध्यक्ष व जमादार वीरेंद्र कुमार सिंह को दूसरी बार निर्विरोध सचिव चुन लिया गया. इसके अलावा उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री का भी चुनाव सर्वसम्मति से हुआ.
संगठन के मुख्य चुनाव पदाधिकारी व प्रक्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र कुमार व सहायक चुनाव पदाधिकारी व क्षेत्रीय मंत्री समशेर सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की. इसके तहत दारोगा सरयुग मिस्त्री को उपाध्यक्ष के अलावा जमादार दिनेश ओझा को कोषाध्यक्ष व जमादार कैलाश राम को संयुक्त मंत्री चुना गया है.
इससे पूर्व संगठनात्मक चुनाव को लेकर 18 फरवरी को नामांकन एवं 19 फरवरी को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गयी थी. उपरोक्त पदों पर मात्र एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया. फलस्वरूप सभी लोगों को चुनाव पदाधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया. इस दौरान नगर थाना परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों की जुटान थी. चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के भी प्रबंध किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >