मोरवा में संदेह के आधार पर एक ट्रक चावल जब्त

मोरवा : हलइ पुलिस ने लडुआ गांव से चावल लदे एक ट्रक को पकड़ा है. ट्रक पर छोटे बड़े प्लास्टिक की बोरी में चावल भरे होने की बात बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त कारोबारी धान, गेहूं , सरसों आदि की खरीदारी किया करता है. पकड़े गये चावल किसानों से […]

मोरवा : हलइ पुलिस ने लडुआ गांव से चावल लदे एक ट्रक को पकड़ा है. ट्रक पर छोटे बड़े प्लास्टिक की बोरी में चावल भरे होने की बात बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त कारोबारी धान, गेहूं , सरसों आदि की खरीदारी किया करता है. पकड़े गये चावल किसानों से खरीदी गयी थी, जिसे एक जगह जमा कर बाजार में भेजा जाना था. इस बात की जानकारी आपूर्ति पदाधिकारी को दी गयी. जांच के बाद एमओ ने कालाबाजारी से इंकार करते हुए बताया कि विभिन्न बोरों में रखा गया यह चावल गांव देहात से खरीदा मालूम पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >