काम बंद कर की हड़ताल की घोषणा

आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, की नारेबाजी समस्तीपुर : बिहार लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन की जिला शाखा के बैनर तले नगर परिषद के कर्मियों ने काम बंद हड़ताल शुरु करते हुये प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार में ताला जड़ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों के तेवर को देख पदाधिकारी कार्यालय से दूर रहें. संघ के सचिव […]

आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, की नारेबाजी

समस्तीपुर : बिहार लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन की जिला शाखा के बैनर तले नगर परिषद के कर्मियों ने काम बंद हड़ताल शुरु करते हुये प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार में ताला जड़ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों के तेवर को देख पदाधिकारी कार्यालय से दूर रहें. संघ के सचिव गणेश ठाकुर ने प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुये कहा कि नप प्रशासन हमारी छह सूत्री मांगों पर विचार नहीं करते हुये वादाखिलाफी कर रही है. पूर्व के दिनों में भी वार्ता के लिये बुलाया गया था
लेकिन अश्वासन पर विचार भी नहीं किया गया. कर्मियों को छठा वेतनमान के अनुरुप वेतन व पेंशन योजना अविलंब लागू करते हुये देने की प्रक्रिया शुरु की जाये. मौके पर दिलीप राम, शिव कुमार कुशवाहा, भुपेंद्र सिंह,मो. दुलारे, अमजद हुसैन, प्रेमशंकर कुमार, जितेंद्र पाठक, अमजद हुसैन, संजय पाठक, अरुण कुमार साह सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे. इधर इओ देवेंद्र सुमन ने बताया कि संघ को वार्ता के लिये शनिवार को बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >