मोरवा : हलई ओपी के चकजलाल गांव में शुक्रवार को युवक का शव आते ही कोहराम मच गया. घरवाले जवान रामनाथ का क्षत विक्षत शव देखकर चीख उठे. वह सीताराम राय का पुत्र है. पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि रामनाथ अपनी ट्रक लेकर मेघालय प्रांत के तुरा में खुद ही चलाता था. उसके भाई बंधु भी वहीं रह कर रोजगार कर रहे थे. गत बुधवार को अचानक तुरा से घरवालों को सूचना मिली कि रामनाथ की हत्या हो गयी है. पूछताछ करने पर पता चला कि रामनाथ अपनी ट्रक में ही सो रहा था. अचानक सुबह के समय उसी ट्रक में उसका शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा था.
शव आते ही चकजलाल में मचा कोहराम
मोरवा : हलई ओपी के चकजलाल गांव में शुक्रवार को युवक का शव आते ही कोहराम मच गया. घरवाले जवान रामनाथ का क्षत विक्षत शव देखकर चीख उठे. वह सीताराम राय का पुत्र है. पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि रामनाथ अपनी ट्रक लेकर मेघालय प्रांत के तुरा में खुद ही चलाता था. […]

पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. साथ ही इस मामले में हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज की गयी. शुक्रवार को उसका शव पैतृक गांव चकजलाल लाया गया. परिजन कहते हैं कि इसका खुलासा तो तभी पुलिस कर पायेगी जब उस ट्रक में रामनाथ के साथ सो रहे उसके खलासी की गिरफ्तारी होगी. क्योंकि घटना के बाद से वह फरार है. वैसे परिजन इस बात की जानकारी तुरा थाने की पुलिस को भी दी है. ताकि मामले की तफ्तीश में पुलिस को मदद मिल सके. वहीं पीड़ित परिवार के लोग बदहवाश हैं. उन्हें अब अपनों के पालन की चिंता सता रही है.
बता दें कि रामनाथ की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रमैया गांव निवासी शंकर राय की पुत्री गीता कुमारी से हुई थी. शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए. बड़ी लड़की मौसम (पांच) और बेटा गोलू (दो) अपनी मां की गोद में इस चीख पुकार से अनजान बना पिता के शव को घूर रहा था. अब उस अबोध को कौन समझाये कि उसके सर से पिता का साया उठ गया है. इधर, इस घटना पर मुखिया अनीता देवी, डा. अनिल कुमार, सुडु राय, राज कुमार राय, गुणोश कुमार आदि ने शोक जताते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर नजरें टिका दी है. लोग कहते हैं कि स्थानीय प्रशासन इस हत्या कांड की गुत्थी जल्द सुलझाने के लिए मेघालय पुलिस पर दबाव बनायेगी ताकि पीड़ित परिवार के लोगों को न्याय मिल सके.